ईरान के विदेश मंत्री ने उड़ाया इजरायल का मजाक, बोले- 'ड्रोन ऐसे थे, जिनसे हमारे बच्चे खेलते हैं'

इस्फ़हान पर ड्रोन हमले में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, वे 'बच्चों के खिलौने' जैसे थे. कल रात जो हुआ वह कोई स्ट्राइक नहीं थी, वे उन खिलौनों की तरह थे, जिनसे हमारे बच्चे खेलते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Iran Israel War News: ईरान ने 13 अप्रैल की रात को इजरायल पर हमला किया था. लगभग एक हफ्ते बाद उसका पलटवार इजरायल ने ईरान के शहर इस्फहान पर ड्रोन से हमला कर के दिया. और अब उसी हमले को लेकर ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने इजरायल का मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह इजरायल ने ड्रोन से ईरान पर हमला किया, ऐसा लग रहा था कि जैसे हमारे यहां बच्चे खिलौने से खेल रहे हैं.