ईरान-इजरायल तनाव के बीच India करेगा Astra Mk-2 मिसाइल का परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है .इस बीच भारत भी अपने हथियारों का लगातार परीक्षण करने में लगा है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना जल्द ही अस्त्र एमके-2 मिसाइल की टेस्टिंग करने वाली है. जिसके बाद भारत की ताकत में और भी इजाफा हो जाएगा.
ADVERTISEMENT

ईरान-इजरायल तनाव के बीच India करेगा Astra Mk-2 मिसाइल का परीक्षण.
Astra Mk-2 Missile : इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है .इस बीच भारत भी अपने हथियारों का लगातार परीक्षण करने में लगा है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना जल्द ही अस्त्र एमके-2 मिसाइल की टेस्टिंग करने वाली है. जिसके बाद भारत की ताकत में और भी इजाफा हो जाएगा. Astra Mk-2 मिसाइल बेयॉन्ड विजुअल रेंज कैटेगरी में शामिल है. ये मिसाइल 5556.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दुश्मन पर हमला करती है. इस घातक स्पीड की वजह से लड़ाकू विमान हो या फिर अटैक हेलिकाप्टर के चालक इसे देख नहीं पाते.