ED की धमकी देकर महिला से ठगे 51 लाख, UAE में चला रहा था कंपनी और भिलाई में करता था ऐश, फिर खुली पोल

अच्छी शिक्षा का दुरुपयोग होने लगे तो वह बहुत खतरनाक हो जाता है. ऐसे ही एक पढ़े-लिखे युवक को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है, जिसने आईटी सेक्टर में कई डिग्रियां हासिल की, फिर उसने लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया.

ADVERTISEMENT

Gwalior Fraud IT Engineer, Gwalior Crime News
Gwalior Fraud IT Engineer, Gwalior Crime News
Google CTA

Gwalior Crime News: अच्छी शिक्षा इंसान को बेहतरीन जिंदगी देती है, लेकिन इसी शिक्षा से मिली नॉलेज का उपयोग अगर गलत काम के लिए किया जाए तो यह बहुत खतरनाक हो जाता है.ऐसे ही एक शिक्षित युवक को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है, जिसने आईटी सेक्टर में कई डिग्रियां हासिल की लेकिन इस शिक्षा का उपयोग कर उसने लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया. शिक्षा से मिली नॉलेज से वह युवक रातों रात करोड़पति बन गया. दूसरों के पैसों से अमीर बने इस युवक को ग्वालियर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया है और पकड़े गए युवक के पास से बड़ी संख्या में आधार कार्ड, चेक बुक, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट्स जब्त किए हैं.