पुलिस की वर्दी में दुकान पर उगाही कर रहा था एक शख्स, तभी आ गई असली वाली पुलिस, फिर जो हुआ...

Bhopal Viral News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक 'फर्जी पुलिसवाले' को गिरफ्तार किया है. यह शख्स पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे की उगाही करता था. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

भोपाल में नकली पुलिस वाला पकड़ा गया है.
भोपाल में नकली पुलिस वाला पकड़ा गया है.
Google CTA

Fake Policewala in MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहा था. 18 नवंबर की सुबह जब नकली पुलिस वाला बनकर एक दुकानदार से उगाही कर रहा था. तभी असली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसका भेद खुल गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी का नाम आनंद सेन है, आरोपी आनंद सेन भोपाल के अशोका गार्डेन इलाके में रहता है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पुलिस वाले ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.