लाल साड़ी, ओवर-कॉन्फिडेंस और फर्जी रोब! IAS तृप्ति राजपूत का सहेलियों संग नया वीडियो वायरल, अब तलाश में जुटी पुलिस
Fake IAS Tripti Rajput Viral Video: मध्य प्रदेश की चर्चित फर्जी IAS तृप्ति सिंह राजपूत का अपनी सहेलियों के साथ एक ब्लॉग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद को आईएएस अधिकारी बता रही हैं. पहले से ही ठगी के मामले में जेल में बंद तृप्ति के इस वीडियो के बाद पुलिस अब उसकी दोनों सहेलियों की तलाश में जुट गई है.
ADVERTISEMENT

फर्जी IAS तृप्ति सिंह राजपूत की सहेलियों का वीडियो वायरल
Fake IAS Tripti Rajput News: मध्य प्रदेश में खुद को फर्जी IAS अधिकारी और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल डायरेक्टर बताकर लाखों रुपये की ठगी करने वाली शातिर महिला तृप्ति सिंह राजपूत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तृप्ति अपनी दो सहेलियों के साथ लाल साड़ी पहने बेखौफ अंदाज में ब्लॉग शूट करती नजर आ रही है. वीडियो में तीनों महिलाएं खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब झाड़ रही हैं.
