वोट डालकर वीडियो बनाने वाले मतदाताओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानें कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक

ग्वालियर लोकसभा सीट के दो अलग-अलग इलाकों में मतदान के दौरान बड़ी चूक हुई है. दो मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला. अब दोनों मतदाताओं को ट्रेस करके प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है.

ADVERTISEMENT

Gwalior Lok Sabha seat
Gwalior Lok Sabha seat
google news

Gwalior Lok Sabha seat: मतदान करना मतदाता का अधिकार है, लेकिन इसकी गोपनीयता बनाए रखना बेहद आवश्यक है. कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और गोपनीयता को भंग कर देते हैं. ग्वालियर में लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं, जहां दो मतदाताओं ने अपना-अपना वोट डालने के बाद न केवल मोबाइल में इसका वीडियो बनाया, बल्कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.