कटनी में 15 करोड़ की चोरी, चोर को चूहा समझता रहा गार्ड, फिर सामने आया नया वीडियो!
कटनी के माधवनगर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में 15 करोड़ की चोरी दीवार काटकर चोरों ने हीरे-सोने के जेवरात उड़ाए.गार्ड समझा अंदर चूहा है.पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

कटनी जिले के माधवनगर स्थित 'किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम' में चोरों ने एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और हाईटेक सेंसर को चकमा देते हुए चोरों ने शोरूम से 15 करोड़ रुपये से अधिक के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए. हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी के दौरान सेंसर का अलार्म भी बजा था, लेकिन गार्ड उसे चूहा समझकर नजरअंदाज कर बैठा
दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोर
यह पूरी घटना तड़के सुबह करीब 4:00 बजे से 7:00 बजे के बीच की है. घटना का एक सीसीटीवी सामने आया है. जहां चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए थे.दर घुसते ही उन्होंने सबसे शातिर तरीके से सीसीटीवी के डीवीआर (DVR) का कनेक्शन काट दिया ताकि उनकी कोई गतिविधि रिकॉर्ड न हो सके.चोर अपने साथ गैस सिलेंडर, कटर और अन्य आधुनिक औजार लेकर आए थे, जिनकी मदद से उन्होंने तिजोरी और अन्य जगहों को काटा. करीब ढाई घंटे तक चोर इत्मीनान से शोरूम के भीतर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देते रहे और वारदात के बाद अपने गैस सिलेंडर, कटर व अन्य औजार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.
सड़क पर टहलती युवतियों को पीछे से थप्पड़ मारने वाले सनकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल
गार्ड की लापरवाही आई सामने
शोरूम के अंदर हाईटेक सेंसर और सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के बावजूद चोरों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया. वारदात के दौरान जब सेंसर का अलार्म बजा, तो वहां मौजूद गार्ड को लगा कि अंदर कोई चूहा होगा, इसलिए उसने इस पर ध्यान नहीं दिया.
सुबह खुला शटर तो उड़े होश
रोज की तरह जब सुबह करीब 11 बजे शोरूम का शटर खुला, तो अंदर का नजारा देखकर दुकानदार और कर्मचारियों के होश उड़ गए. चोरों ने महज ढाई घंटे में पूरे शोरूम को खंगाल कर रख दिया था. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को अंदेशा है कि इस हाई-प्रोफाइल चोरी के पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय या पेशेवर गिरोह का हाथ हो सकता है. इस 10-15 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी चोरी ने पूरे कटनी में हड़कंप मचा दिया है और ज्वैलरी शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
