सेना PM मोदी के चरणों में...डिप्टी CM के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग, जानिए सेना पर ऐसा क्या कहा

Jagdish Devda Statement: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सियासी संग्राम तेज हो गया है. मंत्री विजय शाह के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान ने बवाल मचा दिया है. इस पर कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत उनकी बर्खास्त करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी के बाद अब प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda Statement) के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. देवड़ा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने इसे सेना का अपमान करार देते हुए डिप्टी सीएम की बर्खास्तगी की मांग की है. वहीं, सपा नेता रामगोपाल यादव के जातिसूचक बयान ने विवाद को और भी गहरा कर दिया है.