'मेरी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाए संबंध...' पति ने कैमरे पर बयां की खौफनाक दास्तान, फिर उठा लिया ये कदम
MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक व्यक्ति प्यारेलाल ने गलत कदम उठाने से पहले एक सनसनीखेज वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो में उसने अपनी पत्नी को ब्लैकमेल कर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप दो लोगों पर लगाए हैं. पुलिस ने मोबाइल और एक नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

पति ने वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप
MP Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में प्यारेलाल कुशवाहा ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले कैमरे के सामने एक वीडियो रिकॉर्ड किया. इस वीडियो में उसने अपने छोटे मामा के बेटे पर अपनी पत्नी की कथित तौर पर गलत तस्वीरें और अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया. प्यारेलाल का दावा था कि इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसकी पत्नी को कथित तौर पर ब्लैकमेल किया जा रहा था. वीडियो रिकॉर्ड करने के कुछ देर बाद प्यारेलाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया. आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं इस खबर में...
