IAS Nidhi Nivedita: थप्पड़ कांड से ट्रांसफर तक सुर्खियों में रहीं IAS निधि निवेदिता कौन? जिनका ट्रांसफर होते ही पलटे गए तीन बड़े फैसले
IAS Nidhi Nivedita Controversy: मध्य प्रदेश शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पूर्व आयुक्त आईएएस निधि निवेदिता के तबादले के बाद उनके कार्यकाल में लिए गए कई अहम प्रशासनिक फैसलों को निरस्त कर दिया है. 14 अधिकारियों के प्रभार बदलने से लेकर पदोन्नति तक के फैसलों को पलटने के पीछे क्या वजह है, जानिए इस विस्तृत रिपोर्ट में.
ADVERTISEMENT

IAS निधि निवेदिता के ट्रांसफर के बाद रद्द हुए तीन बड़े फैसले.
IAS Nidhi Nivedita News : मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों 2012 बैच की आईएएस अधिकारी निधि निवेदिता के फैसलों को लेकर चर्चाएं तेज हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त पद से राजस्व विभाग में स्थानांतरित किए जाने के बाद शासन ने उनके कार्यकाल में जारी किए गए कई महत्वपूर्ण आदेशों को निरस्त कर दिया है. निधि निवेदिता का 5 सितंबर को ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद विभाग में उनके द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक बदलावों को सरकार ने पलट दिया है.
