MP Weather: चंबल में बारिश ने मचाई तबाही, ग्वालियर के स्कूलों में करनी पड़ी छुट्टी; मुरैना में बाढ़ का खतरा
MP Weather Update: भारी बारिश को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है. कक्षा केजी से आठवीं तक के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों में आज अवकाश रहेगा.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में बारिश ने जमकर नुकसान पहुंचाया है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
भारी बारिश को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
ग्वालियर में तिघरा डैम के पांच गेट खोलने पड़े, मुरैना में बाढ़ का बना है खतरा
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. ग्वालियर और चंबल अंचल में रात भर से हो रही झमाझम बारिश अब भी जारी है. भारी बारिश ने कई जगह पर कहर बरपाया है, जिससे कई स्थानों पर जान-माल का नुकसान हुआ है. भिंड जिले के दबोह के पीपरी गांव में एक कच्चा मकान गिरने से वृद्ध दंपति दब गए.
