MP Weather: बारिश के कहर से नर्मदा उफान पर, खोलने पड़े ओंकारेश्वर डैम के 23 गेट, 10 जिलों में बड़ा अलर्ट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है, और अब इसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है. खरगोन में लगातार हो रही बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है, जिसके चलते ओंकारेश्वर डैम के 23 गेट खोलने पड़े हैं.

ADVERTISEMENT

mp_weather_alert
मध्य प्रदेश में जारी है बारिश का कहर.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

MP में भारी बारिश से नर्मदा उफान पर, ओंकारेश्वर डैम के 23 गेट खोले

point

एमपी में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

दरअसल, मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो चुका है, जिससे कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है. इस भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.