MPL 2026: इंदौर में गरजी 'चंबल घड़ियाल', अजेय रहकर जीता खिताब; स्टार गेंदबाज त्रिपुरेश ने बताया सफलता का राज

MPL 2026 Final: इंदौर में मध्य प्रदेश लीग (MPL) सीजन 3 का खिताब चंबल घड़ियाल ने अपने नाम कर लिया है. टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्टार गेंदबाज त्रिपुरेश ने 'एमपी तक' से खास बातचीत में अपनी इस अजेय जर्नी का अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे MPL युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

मध्य प्रदेश लीग (MPL 2026) के तीसरे सीजन का फाइनल मुकाबला इंदौर में संपन्न हो गया है, जहां चंबल घड़ियाल (Chambal Ghariyal) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. पूरे टूर्नामेंट में चंबल घड़ियाल का दबदबा इस कदर रहा कि टीम एक भी मैच नहीं हारी और अजेय रहते हुए चैंपियन बनी. टीम की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्टार गेंदबाज त्रिपुरेश ने जीत के बाद 'एमपी तक' से विशेष बातचीत की.