इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी का कार्यक्रम, लेकिन आयोजन स्थल को लेकर मचा घमासान, जानिए क्या है पूरा मामला?
Rahul Gandhi Indore Visit: इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति को लेकर कांग्रेस और जिला प्रशासन के बीच पेंच फंस गया है. नेहरू स्टेडियम और अन्य मैदानों के विकल्पों के बावजूद लिखित आवेदन को लेकर कलेक्टर और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जिससे राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के इंदौर में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर छिड़ी जंग
Chhatron Ki Goonj Event Indore: मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित है. हालांकि, कार्यक्रम के आयोजन स्थल और अनुमति को लेकर इंदौर जिला प्रशासन और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. नेहरू स्टेडियम की अनुमति न मिलने के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो चुका है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच भी तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है.
