केंद्रीय मंत्री का अजब फरमान, ऑफिस में लिखवाई चेतावनी- पैर छूने वाले भूल जाएं अपने काम
Madhya Pradesh News: टीकमगढ़ से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने गजब का फरमान जारी किया है. उन्होंने अपने कार्यालय की दीवार पर लिखवा दिया है कि 'पैर छूने वाले भूल जाएं'. हिदायत लिखवाई है.
ADVERTISEMENT

मोदी कैबिनेट में मंत्री वीरेंद्र कुमार का अजब फरमान चर्चा में है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
केंद्रीय मंत्री कार्यालय की दीवार पर लिखवाया, जिसने पैर छुए उसके काम नहीं होंगे
मंत्री वीरेंद्र खटीक के इस फरमान की अब हो रही है जमकर चर्चा
MP News: टीकमगढ़ लोकसभा से चार बार से सांसद मोदी सरकार में मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक का एक अजब-गजब फरमान चर्चा का विषय बना हुआ है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैसे तो नेता और जनप्रतिनिधि का अगर कोई पैर छूता है तो वह अपने आपको अच्छा महसूस करते हैं. इसके अलावा कई जन प्रतिनिधि पैर पड़वाने के लिए आतुर दिखाई देते हैं.