Ketan murder case: विवादित टिप्पणी करने वाली MP की महिला डॉक्टर मुस्कान सोनी पर गिरी गाज, एसोसिएशन ने 5 साल के लिए किया निलंबित

ADVERTISEMENT

pune murder case update: पुणे के केतन अग्रवाल हत्या मामले में आरोपी सिया गोयल का समर्थन करने और मृतक का मजाक उड़ाने वाली मध्य प्रदेश की डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को एसोसिएशन ने 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. देखें उन्होंने वीडियो में क्या कहा था?

Google CTA

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर असंवेदनशील पोस्ट साझा करना मध्य प्रदेश की एक महिला डेंटिस्ट को भारी पड़ गया है. आरोपी लड़की का पक्ष लेने और मृतक का मजाक उड़ाने के मामले में ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एवं सर्जन एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है. संस्था ने एमपी विंग की कोषाध्यक्ष डॉ. मुस्कान सोनी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. इसके साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी आगामी 5 वर्षों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.