छतरपुर थाने पर पथराव से ठीक पहले का VIDEO हो रहा जमकर वायरल, हो गया ये बड़ा खुलासा!

ADVERTISEMENT

Chhatarpur stone Pelting: छतरपुर में थाने पर हुए पथराव को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. अब थाने पर हुए पथराव से पहले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Google CTA

Chhatarpur Case Update: छतरपुर में थाने पर हुए पथराव को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस घटना के बाद प्रशासन ने मुख्य आरोपी शहजाद के घर पर बुलडोजर चलाया. शहजाद अली फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है. अब थाने पर हुए पथराव से पहले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बड़ा खुलासा हो गया है. देखिए खास वीडियो रिपोर्ट...

क्या है वीडियो में?

छतरपुर थाने में पथराव से पहले का यह वीडियो बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सिटी कोतवाली में विशेष समुदाय के कुछ लोग थाना परिसर में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें इरफान चिस्ती और हाजी शहजाद अली का भाई और उसके साथ मौजूद कुछ लोग पुलिस से बातचीत कर रहे हैं. देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल जाती है. उसके बाद क्या होता है, वो इस वीडियो में खुलासा हो गया, जो थाने में पथराव से ठीक पहले का है. 

सीएम मोहन यादव दे दी चेतावनी..

छतरपुर के कोतवाली पुलिस थाने में पथराव के मामले को सीएम मोहन यादव ने संज्ञान में लिया था. इसके बाद उन्होंने कड़े निर्देश जारी किए थे. उनके आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आई और आरोपियों की पहचान शुरू कर दी. मुख्य आरोपी शहजाद के करीब 10 करोड़ की हवेली पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई. उस कोठी को कुछ ही घंटे में जमींदोज कर दिया गया. मोहन यादव ने पन्ना और इसके बाद सोमवार को चंदेरी से सीधा और कड़ा संदेश दे दिया है.

चंदेरी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'भारत के अंदर रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा.' सावधान.. जो यहां का खाता है, कहीं और का बजाता है, यह नहीं चलेगा. इसके बाहर कुछ नहीं है. हमारे देश के भीतर हम सब का सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान नहीं करते हैं.'

ये भी पढ़ें: छतरपुर में शहजाद की जिस हवेली पर चला बुलडोजर, उसकी सजावट में लगा था दुबई से आया करोड़ों का सामान!

क्या है पूरा मामला

विशेष समुदाय के कुछ लोग अपने धर्म गुरु के खिलाफ हुई टिप्पणी के मामले में बीते बुधवार को थाने में ज्ञापन देने पहुंचे थे. इन लोगों में शहजाद अली भी शामिल था. थाने में अचानक पथराव होने लगा, जिसमें एक टीआई दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे.

इस घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़े निर्देश दिए थे. आरोपियों की पहचान की गई और मुख्य आरोपी शहजाद का करीब 10 करोड़ का बंगला ढहा दिया गया था. अब पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी शहजाद अली पर 10000 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: छतरपुर कांड पर CM मोहन यादव का विस्फोटक बयान, कहा- खाता यहां का है, बजाता... बर्दाश्त नहीं करेंगे