10 साल पुरानी कार कबाड़, 30 साल पुराना विमान कैसे सही? गाड़ियों पर बैन से लाखों लोग परेशान, यूं बयां किया दर्द

Delhi vehicle policy: दिल्ली-NCR में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल कारों पर बैन ने लाखों मिडिल क्लास परिवारों को संकट में डाल दिया है.ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब विमान उम्र की जगह फिटनेस से उड़ते हैं, तो कारों को सिर्फ उम्र के आधार पर कबाड़ क्यों घोषित किया जा रहा है?

ADVERTISEMENT

AI Generated Image
AI Generated Image
google news

दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल कारों पर प्रतिबंध का फैसला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. सरकार ने भले ही ये कदम पर्यावरण संरक्षण के नाम पर उठाया हो, लेकिन इससे मिडिल क्लास पर भारी आर्थिक बोझ पड़ने वाला है. यही कारण है कि रेखा गुप्ता सरकार के इस फैसले को लेकर दिल्ली-एनसीआर की जनता ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कई सवाल उठाए हैं.