दहशत में पाकिस्तान, भारत सरकार का बड़ा इशारा- पर्दे के पीछे साजिश करने वालों को जल्द मिलेगा करारा जवाब

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत सरकार हर कदम उठाएगी जो जरूरी और उपयुक्त होगा. उन्होंने कहा- 'हम उन तक ही नहीं पहुंचेंगे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है. बल्कि उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे के बैठकर हिंदुस्तान की सरजमीं पर नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

पहलगाम हमले में भारत सरकार का पहला रिएक्शन आ गया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल पहलगाम में धर्म को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में हमने देश ने अनेक नागरिकों को खोया है. यहां मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा. यहां आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है.