पहलगाम हमले के बाद भारत ने पानी में उतारा अपना जंगी जहाज INS विक्रांत, मिनटों में साफ हो जाएगा पाक!
India's Next Move towards Pakistan: जम्मू-कश्मीर हमले के बाद भारत ने अरब सागर में INS विक्रांत को तैनात कर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. अत्याधुनिक मिसाइलों और युद्धक क्षमताओं से लैस यह पोत कराची और ग्वादर तक मिनटों में हमला करने में सक्षम है.
ADVERTISEMENT

India's Next Move towards Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हमले के बाद भारत ने अपना रुख साफ कर दिया हैं. इस बार भारत अलग ही एक्शन मोड में हैं. ऐसे में बौखलाए पाकिस्तान ने अरब सागर में फायरिंग ड्रिल शुरु कर दिया है. वहीं पाकिस्तान के इस कृत्य का जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय नौसेना ने अपने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत को अरब सागर के करवट तट के पास तैनात कर दिया है. साथ ही भारतीय नौसेना ने अपना परीक्षण शुरू भी कर दिया जिससे की पाकिस्तान की हालत खराब हो रही है.
