टैरिफ डेडलाइन से पहले गरमाई सियासत, राहुल बोले- 'पीयूष गोयल चाहे जितना सीना ठोक लें,पीएम मोदी झुक जाएंगे'

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की डेडलाइन नजदीक है और राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी अमेरिकी टैरिफ दबाव के आगे झुक जाएंगे. वहीं, सरकार का कहना है कि वह कृषि और डेयरी क्षेत्र में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता अब निर्णायक मोड़ पर आ चुकी है. 9 जुलाई की डेडलाइन तेजी से नजदीक आ रही है. इसी बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उनका पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की टैरिफ की शर्तों के सामने झुक जाएंगे, चाहे सरकार कुछ भी दावा करे.