सीमा हैदर के पति सचिन के नाम पर सरकार को लगाया 100 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

मामले में अब इसका तार बिहार के दरभंगा से जुड़ गया और अरुणाचल पुलिस गुपचुप तरीके से दरभंगा पहुंची. इसके बाद दरभंगा पुलिस की मदद से सौ करोड़ गबन करने के मामले में शामिल दो लोगों को दरभंगा के रैयाम थाना इलाके से गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
google news

सीमा हैदर और सचिन का रील तो आप देखते ही होंगे. इनके प्यार की चर्चा की धूम खूब रही. वहीं हाल ही में एक 100 करोड़ के फर्जीवाड़ा के मामले में भी सीमा के पति सचिन का नाम आ गया. पता चला कि मामले में सचिन के नाम और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर किसी और ने फर्जीवाड़ा कर दिया. फर्जीवाड़ा करने वाला पुलिस के हत्थे भी चढ़ गया.