जान गंवाने वाले विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल क्यों हो रहीं ट्रोल? महिला आयोग को क्यों देना पड़ा दखल?
Vinay Narwal's Wife Trolling: पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के बयान पर ट्रोलिंग, NCW ने लिया संज्ञान, कहा- महिला को निजी सोच पर ट्रोल करना अनुचित.
ADVERTISEMENT

Pahalgam Terror Attack, Vinay Narwal News, Haryana Latest News, Haryana Latest Update, Vinay Narwa Case, Vinay Wife trolling case
Vinay Narwal's Wife Trolling: पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. ये ट्रोलिंग विनय की पत्नी हिमांशी के एक बयान देने के बाद हुआ. दिन-प्रतिदिन ट्रोलिंग बढ़ने के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग(NCW) ने मामले का सुध लेते हुए हस्तक्षेप किया है. NCW का कहना है कि किसी महिला को उसकी सोच या निजी जीवन के आधार पर ट्रोल करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता.