नाले में मिला युवक का शव, पुलिस का दावा- आतंकियों का मददगार था इम्तियाज, जारी किया ड्रोन वीडियो

Pahalgam Terror Attack aftermath : 23 अप्रैल को तंगमर्ग मुठभेड़ आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में इम्तियाज की भूमिका का दावा. माना जा रहा था कि इस मुठभेड़ मेंं पहलगाम अटैक के दो आतंकी भागने में सफल रहे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पुलिस का दावा- आतंकी संगठन लश्कर के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर था इम्तियाज.

point

परिवार का दावा- उसका आतंकियों ने नहीं था संबंध.

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की जांच के दौरान एक नई कहानी सामने आई है. रविवार सुबह कुलगाम जिले के अहरबल इलाके में अदबल नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान इम्तियाज अहमद मागरे के रूप में हुई है. युवक के परिजनों का दावा है कि पुलिस पहलगाम अटैक के सिलसिले में उसे पूछताछ करने ले गई थी. इधर पुलिस का दावा है कि इम्तियाज अहमद आतंकवादियों के लिए OGW (Over Ground Workers) के रूप में काम कर रहा था. यानी वो आतंकियों का मददगार था.