प्रोटोकॉल’ और ‘अंडरकवर एजेंट’...ज्योति मल्होत्रा की चैट ने उड़ा दिए जांच एजेंसियों के होश!

Jyoti Malhotra Youtuber: जासूसी के आरोपों की जांच के दौरान एजेंसियों को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और ISI के संदिग्ध हैंडलर अली हसन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट मिली है. देखिए उसकी चैट में क्या क्या मिला.

ADVERTISEMENT

Jyoti Malhotra
Jyoti Malhotra
google news

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (YouTuber Jyoti Malhotra) पर जासूसी के आरोप लगे हैं. दावा है कि ऐसा वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कर रही थी. सूत्रों के मुताबिक, ISI ज्योति को भारतीय गुप्त एजेंटों की पहचान करने के मकसद से इस्तेमाल कर रही थी. इस मामले में फिलहाल ज्योति 5 दिन के लिए पुलिस हिरासत में है. अब इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और हरियाणा पुलिस की मिलकर कर रही हैं.