Nana Patekar: कौन हैं पत्नी नीलकांति जो नाना पाटेकर से 35 साल तक दूर रहकर भी सुहागन रहीं?

Nana Patekar wife: नाना पाटेकर और नीलकांति के बीच क्या हुआ कि दोनों एक दूसरे से 35 साल दूर रहे. मनीषा कोइराला और आयशा झुल्का के साथ अफेयर की क्या है कहानी ?

ADVERTISEMENT

NewsTak
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर.
Google CTA

परदे पर कड़क आवाज में 'अच्छा है...बहुत अच्छा है' कहने वाले नाना की असल जिंदगी विरोधाभासों और बेहद उतार-चढ़ाव से भरी रही. एक तरफ सेना के लिए सरहद पर बंदूक उठाने वाला देशभक्त, किसानों के आंसू पोंछने वाला मसीहा, तो दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में बेहद अकेलापन, गंभीर आरोपों और इश्क की नाकामियों से जूझता एक ऐसा इंसान जिसकी सरलता और सादा जीवन के किस्से खूब मशहूर हैं. आज नाना पाटेकर नहीं रहे. उनकी जिंदगी के कई सारे पन्ने वो पन्ने खुल रहे हैं जो अब तक अनछुए रहे.