Nepal Flood: 10 मिनट के Tea ब्रेक ने बचाई 17 लोगों की जान, मौत को मात देकर लौटीं अंजना सान्याल ने बताई पूरी कहानी

नेपाल में आई बाढ़ से बाल-बाल बचीं 69 वर्षीय पूर्व शिक्षिका अंजना सान्याल घर लौटीं. उन्होंने नेपाल की खौफनाक वक्त और फ्लैश फ्लड की पूरी कहानी सुनाई. बोलीं- मौत को सामने देख सब रो पड़े थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मौत को छूकर वापस घर वापस लौटीं 69 साल की अंजना सान्याल ने सुनाई पूरी दास्तां.
Google CTA

नेपाल त्रासदी की भयावहता पूरी दुनिया ने देखा है. जिसने अलग-अलग वीडियो में प्रलयंकारी तस्वीर देखी उसके मुंह से एक शब्द निकला- 'हे ईश्वर'. दृश्य ऐसा था मानों प्रकृति कुपित हो गई हो और बदला ले रही हो. अभी भी सैकड़ों लापता लोगों की खोज जारी है. भारत से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में से एक 69 साल की अंजना सान्याल भी सकुशल घर लौट आई हैं. अंजना मौत को छूकर वापस आ चुकी हैं. अंजना ने बताया कि कैसे उस 10 मिनट के टी ब्रेक ने सबकी जान बचा ली नहीं तो सभी 17 यात्री और बस के ड्राइवर और उनकी टीम काल के गाल में समां जाते. हालांकि अभी भी अंजना का कैलाश मानसरोवर यात्रा का जज्बा कम नहीं हुआ है. स्थितियां सामान्य होने के बाद वे फिर उस यात्रा पर जाना चाहेंगी.