लॉरेंस गैंग के नाम पर अब पप्पू यादव को मिली धमकी, कहा- सलमान मामले से दूर रहो, वरना मार डालूंगा

Pappu Yadav Gets Death Threat: पप्पू यादव को फोन कर धमकी देने वाले का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में जैमर प्रति घंटा ₹1 लाख देकर बंद करवा कर पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है मगर पप्पू यादव फोन पर नहीं आ रहा है.

ADVERTISEMENT

लॉरेंस बिश्नोई को धमकाने वाले पप्पू यादव पहुंच गए मुंबई.
लॉरेंस बिश्नोई को धमकाने वाले पप्पू यादव पहुंच गए मुंबई.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लॉरेंस गैंग ने दी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी

point

पप्पू यादव को सलमान खान मुद्दे से अलग रहने की चेतावनी दी गई है

point

पप्पू यादव ने बिहार डीजीपी को दी धमकी मिलने की जानकारी, ताकि कार्रवाई हो

Pappu Yadav Salman Khan News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है. बताया गया कि कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से संबंधित बताया और दावा किया कि वह पप्पू यादव के ठिकानों की लगातार रेकी कर रहा है. साथ ही उसने चेतावनी दी कि पप्पू यादव को जान से मारने का इरादा रखता है. इस धमकी का कारण कथित तौर पर सलमान खान के विवाद है. इस मामले से पप्पू यादव को दूर रहने की चेतावनी दी गई है.