RJ Simran Singh: RJ सिमरन की मौत से सदमे में परिवार, जान देने की बताई ये बड़ी वजह?

RJ Simran: सिमरन मूल रूप से जम्मू की रहने वाली थीं. जिसे जम्मू की धड़कन भी कहते थे. उन्होंने रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और अपने अनोखे अंदाज और आवाज़ से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाई. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया का रुख किया और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने लगीं.

ADVERTISEMENT

आरजे सिमरन की डेथ से परिवार सदमे में है.
आरजे सिमरन की डेथ से परिवार सदमे में है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

गुरुग्राम के फ्लैट में गुरुवार को मृत मिली थी RJ सिमरन

point

रेडियो जॉकी छोड़कर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर बन गई थी

point

जम्मू की धड़कन कहते थे आरजे सिमरन को, सदमे में परिवार

गुरुग्राम के सेक्टर-47 में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को हिला दिया. इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर और पूर्व रेडियो जॉकी सिमरन ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 25 वर्षीय सिमरन के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स थे, और उनकी यह असमय मृत्यु न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों और दोस्तों के लिए भी एक बड़ा झटका है.