क्या करते हैं भारत के जगदीप सिंह कि हर रोज कमाते हैं 48 करोड़ रुपए, हो रही इनकी खूब चर्चा
भारत मूल के जगदीप सिंह की चर्चा इसलिए नहीं कि उन्होंने कोई नई बैटरी बनाई है. चर्चा इसलिए हो रही है कि जगदीप सिंह दुनिया के सबसे अमीर कर्मचारी बन गए हैं. हजारों कंपनियां जितनी कमाई कई साल में भी नहीं कर पाती उतनी जगदीप सिंह की एक दिन की सैलरी हो गई है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
भारत में जिस इलेक्ट्रिक वेहिकल की हवा अब चलना शुरू हुई जगदीप सिंह ने उसका अनुमान 2010 से भी बहुत पहले लगाना शुरू कर दिया था. 2010 में तो उन्होंने इलेक्ट्रिक वेहिकल के लिए बैटरी बनाने वाली कंपनी क्वांटमस्केप शुरू कर दी थी. जैसे-जैसे दुनिया ईवी की तरफ जा रही है क्वांटमस्केप की बनाई बैटरी की डिमांड बढ़ रही है. जगदीप सिंह ने ईवी के लिए बैटरी बनानी शुरू तो की, लेकिन लीथियम आयन वाली बैटरियों से आगे की सोचकर. उनकी वाली बैटरी सॉलिड स्टेट बैटरी कही जाती है जो चलती भी ज्यादा है, रीचार्ज भी तेज होती है. साइज में छोटी भी होती है. क्वांटमस्केप का फ्यूचर देखकर बिल गेट्स और फॉक्सवैगन ने भी इन्वेस्ट किया है.