कौन है यह महिला SPG कमांडो, जिसकी पीएम मोदी के साथ तस्वीर हो गई वायरल?

पीएम मोदी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, इसके बारे में जानकारी मिली है कि यह पार्लियामेंट के अंदर की तस्वीर है. इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कई चर्चाएं हो रही हैं, खासकर उस महिला कमांडो को लेकर, जो देश की सबसे महत्वपूर्ण शख्सियत की सुरक्षा में तैनात है.

ADVERTISEMENT

महिला कमांडो की पीएम के साथ तस्वीर वायरल हो रही है.
महिला कमांडो की पीएम के साथ तस्वीर वायरल हो रही है.
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात एक महिला एसपीजी कमांडो की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. यह तस्वीर 27 नवंबर को सामने आई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महिला एसपीजी कमांडो नजर आ रही थीं. इस फोटो को लेकर के अलग-अलग लोग ट्वीट कर रहे हैं.