बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बेटे जिशान सिद्दीकी ने क्या लिख दिया? क्या ये लॉरेंस के लिए कोई संदेश है?

Baba Siddiqui Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई. इस हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह का नाम सामने आया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सदमे में है परिवार, अब आया जीशान का ये संदेश

point

मुंबई के बांद्रा स्थित जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास हुआ था बाबा सिद्दीकी पर हमला

Baba Siddiqui Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई. इस हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह का नाम सामने आया है. बिश्नोई गिरोह पर आरोप है कि उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. हत्या के बाद इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बाबा सिद्दीकी के बेटे और बांद्रा पश्चिम से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की, जिसे लोग लॉरेंस बिश्नोई के लिए सीधा संदेश मान रहे हैं.