ये दो काम बताते हैं कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से नहीं डरते बॉलीवुड के 'भाई जान'

Salman Khan News: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सभी की निगाहें बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर टिकी हुई हैं. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में सिद्दीकी की हत्या की बात स्वीकार की और साथ ही सलमान खान को धमकाया भी था.

ADVERTISEMENT

salman_khan
सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई से नहीं डरते.
Google CTA

Salman Khan News: बॉलीवुड के दबंग भाई जान सलमान खान इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी वजह है उन्हें मिल रही जान से मारने की धमकियां. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने उन्हें धमकाया था, इसके बाद मुंबई पुलिस के मुताबिक, सलमान खान को शुक्रवार को फिर से धमकी मिली है. इसके बाद भी सलमान खान पर लॉरेंस गैंग की धमकियों का कोई असर नहीं दिख रहा है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उन्होंने दो ऐसे काम किए, जिससे साबित हो गया कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.