बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के 11 में से 9 दोषी फरार, SC ने 2 हफ्ते में जेल जाने का दिया था अल्टिमेटम

बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषियों को दोबारा जेल भेजने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मामले से जुड़े 11 में से 9 दोषी फैसले के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. वे अपने घरों पर नहीं हैं और सभी के घरों पर ताले लगे हुए हैं.

ADVERTISEMENT

Bilkis Bano
Bilkis Bano
Google CTA

Bilkis Bano Gangrape Case: बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषियों को दोबारा जेल भेजने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मामले से जुड़े 11 में से 9 दोषी फैसले के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. वे अपने घरों पर नहीं हैं और सभी के घरों पर ताले लगे हुए हैं. हालांकि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को पलटते हुए दो सप्ताह के अंदर दोषियों को जेल भेजने का आदेश जारी किया है. मलतब सभी फरार दोषियों के पास दो सप्ताह का समय है कि वो खुद को सरेंडर कर दें, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है.