कर्पूरी ठाकुर के बाद अब लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान, पीएम मोदी ने कही ये बात
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म अविभाजित भारत के कराची प्रांत में 1927 में हुआ था. यह अब पाकिस्तान का हिस्सा है. 1947 में भारत विभाजन के बाद आडवाणी दिल्ली आ गए.
ADVERTISEMENT

Lal Krishna Advani
Baharat Ratna to Lal Krishna Advani: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 फरवरी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की हैं. इससे पहले बिहार के 11वें मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को पिछले महीने उनके 100वें जयंती पर भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी. लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान उस दौर में दिया जा रहा है जब उनका 30 साल से ज्यादा पुराना राम मंदिर का सपना साकार हुआ है, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है. आइए आपको बताते हैं राम मंदिर के लिए 1990 के दशक में देश के स्तर पर पहली बार कोई जनआन्दोलन करने वाले आडवाणी के बारे में.