बारामती में बहन सुप्रिया के खिलाफ पत्नी को लड़ाकर गलती की! अजित पवार ने क्यों कही ये बात?
Ajit Pawar: लोकसभा चुनाव के बाद से ही अजीत पवार की सियासी स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही है. चुनाव में मिली हार से वो अलग-थलग पड़ गए है. चार सीटों पर चुनाव लड़कर वो सिर्फ एक सीट पर जीत पाए. खुद उनकी पत्नी तक चुनाव हार गई.
ADVERTISEMENT

Ajit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार महाराष्ट्र में 'जन सम्मान यात्रा' निकाले हुए है. इस यात्रा के दौरान आज उन्होंने एक बड़ी बात कह दी है. अजीत पवार ने 'राजनीति को घरों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए' कहते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ खड़ा करके गलती की है. हालांकि उन्होंने कहा कि, सुनेत्रा पवार के बारामती से चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी ने किया था जो गलत फैसला था. आइए आपको बताते हैं क्या-क्या कहा अजीत पवार ने और क्या है इसके मायने.