कांवड़ रूट पर CM योगी का बड़ा फैसला, हर दुकान पर लगाना होगा नेमप्लेट, लिखना होगा मालिक का नाम, सियासत शुरू 

Kanwar Yatra: योगी सरकार के इस फैसले पर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार के इस आदेश को स्पष्ट रूप से ‘भेदभावपूर्ण’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह दर्शाता है कि सरकार उत्तर प्रदेश और पूरे देश में मुसलमानों को ‘दूसरे दर्जे’ का नागरिक बनाना चाहती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kanwar Yatra: हिन्दू धर्म के पावन महीने सावन की की शुरूआत होने ही वाली है. इस साल 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है. सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी. इसमें कांवड़िए मुजफ्फरनगर के रास्ते हरिद्वार जाते है. इन सब के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक आदेश ने सियासत गरमा दी है. योगी सरकार ने कांवड़ रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं.