‘डोनेट फॉर देश’: कांग्रेस अब क्राउड फंडिंग से जुटाएगी चंदा, पार्टी के पास कितना पैसा?

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने फंड जुटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है. पार्टी ने इस मुहिम का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ रखा है.

ADVERTISEMENT

kc venugopal
kc venugopal
Google CTA

NewsTak: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने फंड जुटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है. पार्टी ने इस मुहिम का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ रखा है. 18 दिसंबर को दिल्ली से इसकी शुरुआत की जाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस कैंपेन को लॉन्च करेंगे. कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी.