भ्रष्टाचार के मामले झेल रहे ये 25 नेता 2014 के बाद से अबतक BJP में हुए शामिल, इन 23 को मिली 'राहत'

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ज्वाइन करने के बाद 20 नेताओं के खिलाफ जांच ठंडी पड़ गई और 3 के केस बंद हो गए. विपक्ष इसे 'वॉशिंग मशीन' कहता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Opposition Leader joined BJP: देश में लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला लगा हुआ है. साल 2014 के बाद से जबसे बीजेपी सत्ता में आई है तबसे ये पहला चुनाव है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नेता अपना पाला बदल रहे है. नेताओं के पार्टी बदलने के आंकड़ों को देखे तो एक खास ट्रेंड नजर आता है. ट्रेंड ये है कि, जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है और जांच एजेंसियों का शिकंजा कसा है वहीं नेता सत्ताधारी पार्टी में शामिल होते दिखाई दिए है. पार्टी बदलते ही उन नेताओं पर चल रहे मामले फीके पड़ गए. यही वजह है कि, विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘वॉशिंग मशीन’ कहती है. यानी अगर आप बीजेपी में शामिल हो जाते है तो आपको सारे पाप धुल जाएंगे.