सर्वे: लोकसभा चुनावों की वोटिंग से ठीक पहले जानिए EVM और चुनाव आयोग पर जनता को कितना भरोसा
सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 17 फीसदी लोगों ने ये माना है कि सत्ताधारी पार्टी चुनाव में अपने फायदें के लिए EVM में गड़बड़ी कर सकती है, वहीं करीब 44 फीसदी लोगों मानना है कि, चुनाव आयोग पर उतना भरोसा नहीं है.
ADVERTISEMENT

CSDS Pre Poll Survey: देश में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने एक प्री पोल सर्वे किया है. CSDS-लोकनीति ने इस सर्वे में चुनाव आयोग पर भरोसा, EVM में गड़बड़ी, बीजेपी-कांग्रेस में भाई-भतीजावाद और जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर जनता से सवाल पूछे है. CSDS के इस सर्वे में दिलचस्प आंकड़े सामने आए है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 17 फीसदी लोगों ने ये माना है कि सत्ताधारी पार्टी चुनाव में अपने फायदें के लिए EVM में गड़बड़ी कर सकती है, वहीं करीब 44 फीसदी लोगों मानना है कि, चुनाव आयोग पर उतना भरोसा नहीं है. आइए आपको बताते हैं इन सवालों पर देश की जनता का क्या है रुख.