आज आएंगे पांच राज्यों के एग्जिट पोल, जानिए ये क्या होते हैं और ओपिनियन पोल से कैसे अलग हैं

एग्जिट पोल एक तरह का सर्वे होता है. इसमे किसी भी राज्य, क्षेत्र और कन्स्टिचूअन्सी के मतदाताओं से कुछ सवाल पूछे जाते है. वोटरों ने किस पार्टी को वोट दिया, ये सवाल प्रमुख होता है.

ADVERTISEMENT

Exit Poll 2023
Exit Poll 2023
google news

Exit Poll: देश में चल रहे पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव खत्म हो रहे हैं. 30 नवंबर शाम 6 बजे तेलंगाना में वोटिंग समाप्त होगी. इसके बाद एग्जिट पोल के रुझान आने शुरू हो जाएंगे. इससे राज्यों में बनने वाली सरकारों का मोटा-मोटा अनुमान लगाया जा सकता है. मतदान से पहले हम ओपिनियन पोल की बातें कर रहे थे लेकिन अब एग्जिट पोल की चर्चा होने लगी है. आइए बताते हैं क्या होता है एग्जिट पोल और यह ओपिनियन पोल से कैसे अलग है.