केजरीवाल को ED का तीसरा समन मिला पर क्या BJP नेताओं ने शेयर किया उनसे जुड़ा फर्जी ट्वीट?
हमने इस ट्वीट की सच्चाई जानने के लिए जब ट्विटर के अडवांस सर्च फीचर का प्रयोग करते हुए सर्च किया तो पाया कि उस डेट में केजरीवाल ने ऐसा कोई ट्वीट किया ही नहीं है.
ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार के कथित शराब नीति घोटाले के मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार समन जारी किया है. केजरीवाल को इससे पहले भी ED के दो समन मिल चुके हैं, लेकिन वो ED के समक्ष पेश नहीं हुए. केजरीवाल को पहली बार 2 नवंबर और दूसरी बार 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन मिला था. अब एकबार फिर से उन्हें समन मिला है. ED के पहले समन के बाद से ही इस बात की चर्चा है कि क्या मनीष सिसोदिया, संजय सिंह की तरह केजरीवाल भी गिरफ्तार होंगे? क्या ED ऐसा कर सकती है? इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने केजरीवाल का एक कथित पुराना ट्वीट वायरल किया है. इस पुराने ट्वीट में केजरीवाल कहते नजर आ रहे हैं की नेता ED, सीबीआई के बुलावे पर क्यों नहीं जाते. पर सवाल उठे हैं की क्या बीजेपी नेताओं ने फेक ट्वीट शेयर किया है?