लालू, तेजस्वी, हेमंत, केजरीवाल, संजय राउत… क्या विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही ED?

2014 से यानी जबसे केंद्र में बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सत्ता आई है, तबसे ED ने कुल 121 केस दर्ज किए हैं. इन 121 में से 115 केस विपक्षी नेताओं पर तो सिर्फ 6 केस बीजेपी के नेताओं पर लगे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Enforcement Directorate: देश की राजनीति में इस समय इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) की खूब चर्चा है. विपक्ष के कई कद्दावर नेता ED के निशाने पर नजर आ रहे हैं. पहले बिहार में लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ हुई. फिर उनके बेटे तेजस्वी यादव को ईडी ने 9 घंटे तक पूछताछ में बिठाया. फिर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर रेड मार गाड़ी और कैश जब्त किया. चर्चा चली की हेमंत गिरफ्तार हो जाएंगे. बीजेपी ने कहा कि हेमंत भूमिगत हैं. हालांकि झारखंड सीएम रांची में अपने पार्टी के बैठक में दिखे और अपने ऊपर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया. इसी बीच बारी आई महाराष्ट्र की भी. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता संजय राउत के भाई संदीप राउत से भी मंगलवार को ED ने पूछताछ की. ये सारे नेता विपक्ष के इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. बीते दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस गठबंधन को ज्यों छोड़कर बाहर आए, अचानक से ED के एक्शन का शोर मच गया. क्या सिर्फ विपक्ष के नेता ED के निशाने पर हैं? ये सवाल खड़ा होने लगा है.