यूपी में क्षत्रियों को मनाने की कोशिश में कितनी सफल हुई बीजेपी? समझिए पूरा मामला 

बीजेपी का विरोध कर रहे क्षत्रिय नेताओं ने तो गुजरात में तो मतदान के बाद बीजेपी को 7 सीटों के नुकसान होने की घोषणा भी कर दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Election in UP: सात फेज में होने वाले लोकसभा चुनाव के चार फेज के मतदान हो चुके है. पांचवे फेज के लिए 20 मई को वोटिंग होनी है. इस चुनावी मौसम में सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में खूब सियासी उलटफेर देखने को मिला है. बीजेपी का कोर वोट बैंक कहे जाने वाले राजपूत इस चुनाव में पार्टी का विरोध कर रहे है. विरोध की वजह बना गुजरात बीजेपी नेता परसोत्तम रूपाला का क्षत्रिय विरोधी एक बयान. इसके बाद से ही गुजरात से लेकर पूरे देश में बीजेपी को क्षत्रियों का विरोध का सामना करना पड़ा है. हालांकि उन्होंने दो-दो बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है लेकिन उसका कोई असर होता दिखा नहीं है.