महादेव बेटिंग ऐप का मालिक सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार, ऐप से भूपेश बघेल के कनेक्शन का ED का दावा! जानें पूरा मामला

Mahadev Betting App Case: महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने हिरासत में ले लिया है. इसके बाद सौरभ को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मामला तब सुर्खियों में आया जब इसमें भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में भारत की जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के मुताबिक, महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने हिरासत में ले लिया है. इसके बाद सौरभ को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सौरभ चंद्राकर को एक हफ्ते के भीतर भारत लाने का प्लान बना रही है. बताया जा रहा है कि इंटरपोल ने सीबीआई को इसकी सूचना दी है, जो इस मामले में नोडल एजेंसी है.