अब छोटा शकील लेकर आया दाऊद का हेल्थ अपडेट! इस अंडरवर्ल्ड डॉन की मिस्ट्री कब होगी सॉल्व?

छोटा शकील जो दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का अंतर्राष्ट्रीय कारोबार देखता है उसने बताया कि जब मैं पाकिस्तान भाई से मिलने गया तो वह दुरुस्त और स्वस्थ थे.

ADVERTISEMENT

Dawood Ibrahim, Chhota Shakeel
Dawood Ibrahim, Chhota Shakeel
Google CTA

Underworld Don Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन और कुख्यात आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को जहर देने और यहां तक कि उसके मर जाने के तमाम दावे सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैं. इस बीच दाऊद इब्राहिम को एक नया हेल्थ अपडेट आया है. यह अपडेट लेकर आया है उसका खास गुर्गा छोटा शकील. यह छोटा शकील दाऊद के इंटरनेशनल रैकेट से जुड़े कारोबार देखता है. उसने दाऊद के मरने या उसे जहर देने की खबरों का खंडन कर दिया है.