बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़के बिहार के इस नेता ने लॉरेंस बिश्नोई को 'दो टके' कहकर दे दी खुली चुनौती
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है. पप्पू यादव ने कहा है अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.
ADVERTISEMENT

बाबा सिद्दीकी की हत्या से भड़के पप्पू यादव ने दी लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
लॉरेंस बिश्नोई को पप्पू यादव ने दी खुली चुनौती, बताया दो टके का अपराधी
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भड़क गए
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी है. पप्पू यादव ने एक सख्त लहजे में कहा कि अगर उन्हें कानून अनुमति दे तो वे 24 घंटे के भीतर लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधी और उसके पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे. उन्होंने बिश्नोई को "दो टके का अपराधी" करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर इस संबंध में पोस्ट की.