बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले शूटर धर्मराज की मां ने कर दिया चौंकाने वाला बड़ा खुलासा

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है. इस बीच आरोपी शूटर धर्मराज की मां ने अहम जानकारी दी है.

ADVERTISEMENT

Baba Siddique Murder
बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटर की मां ने क्या बताया.
Google CTA

Baba Siddique Murder News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं. गिरफ्तार आरोपियों में से एक धर्मराज कश्यप और दूसरा शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम दोनों उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद जब यूपी तक की टीम ने आरोपी धर्मराज की मां कुसुमा से बात की, तो उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.