लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी, क्या होता है ये? कितना प्रभावशाली है ये पद? सब जानिए 

Opposition Leader Rahul Gandhi: सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि, इन सभी नियुक्तियों में राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उसी टेबल पर बैठेंगे, जहां प्रधानमंत्री और अन्य सदस्य बैठेंगे. इन नियुक्तियों से जुड़े फैसलों में प्रधानमंत्री को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी से भी उनकी सहमति लेनी होगी. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Opposition Leader Rahul Gandhi: 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है. लगभग सभी सांसदों ने शपथ भी ले ली है. आज लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला भी चुन लिए गए. इन सब के बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाने का ऐलान किया. यह फैसला मंगलवार यानी बीती रात INDIA ब्लॉक की बैठक में में लिया गया. उसके बाद कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखा और इस फैसले की जानकारी दी. आज यानी बुधवार को राहुल गांधी ने सदन में ये जिम्मेदारी भी संभाल ली हैं. स्पीकर ओम बिरला की नियुक्ति के बाद वो औपचारिक प्रक्रिया का भी हिस्सा बने. राहुल गांधी एक नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद क्या होगा बदलाव? कौन-कौन से निर्णयों में उनकी होगी भूमिका? आइए आपको बताते हैं.