नवीन पटनायक को झटका दे राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने थामा बीजेपी का हाथ, BJD की बढ़ी मुश्किलें 

Odisha News: ममता मोहंता के इस्तीफे का मतलब ओडिशा की राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा.  क्या पता बीजेपी ममता मोहंता को ही उपचुनाव लड़वाकर वापस राज्यसभा भेज दे. ऐसा हो या न हो, ममता मोहंता के इस्तीफे से खाली एक सीट बीजेपी के पक्ष में ही जानी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

BJD Rajya Sabha MP Joined BJP: नवीन पटनायक पांच बार ओडिशा के सीएम रहे. वे CM बनने का सिक्सर नहीं लगा पाए. हालांकि वो जब तक सीएम रहे, बीजेपी से दोस्ताना बनाए रखा. 2024 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद नींद टूटी तो देखा कि पार्टी में ही सेंधमारी चल रही है. तब जाकर उन्होंने बीजेपी के विरोध की लाइन पर चलना शुरू किया. उन्होंने ऐलान किया कि संसद में बीजेडी मोदी सरकार का विरोध करेगी.